Spread the love

ब्यूरो: हिमाचल में दो दिन से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. शनिवार को हिमाचल के मैदानी इलाकों में गर्म हवाओं का दौर देखने को मिला. बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर जैसे कई जगहों पर तापमान सामान्य से दो डिग्री तक ज्यादा रहा. वहीं, प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई.

मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल के मौसम में बदलाव दिखाई देगा. आईएमडी की ओर से सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश में कल सभी इलाकों में तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है.आईएमडी ने 25 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार प्रदेश के निचले हिस्सों के साथ ही सभी इलाकों में तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है.

इससे प्रदेश के सभी इलाकों में दिन और रात के समय में तापमान में गिरावट हो सकती है. वहीं, 26 अप्रैल को एक बार फिर प्रदेश में आसमान साफ रहेगा. यानी मंगलवार को एक बार सूरज की तपिश देखने को मिल सकती है. साथ ही मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. दिन भर मौसम खुला रहने से तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है. शनिवार की बात करें तो शिमला में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

इसके अलावा अन्य क्षेत्रों का तापमान भी सामान्य से कुछ ज्यादा ही रहा. केलांग 14.2, भुंतर 31.8, धर्मशाला 33.0, कांगड़ा 34.7, नाहन 33.4, बिलासपुर 36.5, मनाली 22.8, सुंदरनगर 34.7, पालमपुर 29.3, सोलन 32.0, कल्पा 19.8, मंडी 34.2, हमीरपुर 35.0 और चंबा 32.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

By admin

Leave a Reply