Spread the love

शिमला। प्रदेश में ग्रामीण सडक़ों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को एक बड़ी राहत मिली है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तीसरे चरण में निर्मित होने वाली 3100 किलोमीटर से अधिक की लंबाई की सडक़ों के निर्माण के लिए दो वर्ष की एक्सटेंशन दे दी है। जबकि पुलों के निर्माण कार्यो को पूरा करने की समयावधि को भी बढ़ा दिया है। बहरहाल प्रदेश को मिली राहत के बाद योजना के तीसरे चरण के कार्यो को 31 मार्च, 2028 तक पूरा करना होगा। जानकारी के अनुसार केंद्रीय ग्रामीण विकास ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तीसरे चरण में प्रदेश में सडक़ों व पुलों के स्वीकृत कार्यो को 31 मार्च 2026 तक पूरा करने की डेडलाइन तय की थी। प्रदेश में पूर्व में आई प्राकृतिक आपदाओं के चलते योजना के तहत चल रहे कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए थे। जबकि भारी नुकसान भी प्रदेश में हुआ था। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग ने राज्य में पीएमजीएसवाई के तीसरे चरण में कार्यो को रफ्तार देते हुए बेहतरीन परफारमेंस दी।

उधर, लोक निर्माण विभाग ने अपनी वार्षिक कार्य योजना में योजना के तहत प्रदेश में हो चुके कार्यों का ब्यौरा मंत्रालय के सचिव के समक्ष आयोजित वर्चुअल बैठक में रखा था। कार्य योजना में प्रदेश ने योजना के तीसरे चरण में 1355 किलोमीटर लंबी सडक़ों का निर्माण करने का लक्ष्य रखा था और इस पर करीब 1600 करोड़ रूपयों की राशि खर्च होने का अनुमान लगाया था। वहीं प्रदेश में योजना के तीसरे चरण में करीब 43 पुलों का निर्माण कार्य भी हो रहा है। उधर, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तीसरे चरण के कार्यो को पूर करने के लिए अब 31 मार्च, 2028 तक की मोहलत प्रदान कर दी है। यानी योजना के तहत होने वाले कार्यो को अब दो वर्षो में प्रदेश में पूरा करना होगा। जिससे की प्रदेश को राहत मिली है और इन कार्यो को पूरा करने के लिए भी प्रर्याप्त समय मिल गया है।

अहम है कि प्रदेश में योजना के तीसरे चरण में बन रही अधिकतर सडक़ें ग्रामीण क्षेत्रों की है और कठिन भोगौलिक परिस्थितियों के बीच यहां पर इनके कार्य चले हुए है। पता चला है कि तीसरे चरण के तहत प्रदेश में बन रही सडक़ों में कईयों में टायरिंग का कार्य होना है। लेकिन तीन देशों के बीच छिड़े युद्ध के चलते बिटुमिन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह कार्य भी प्रभावित हुए है। बहरहाल केंद्र सरकार की ओर से योजना के तीसरे चरण के तहत चल रहे कार्यो को पूरा करने के लिए दी गई दो वर्षो की एक्सटेंशन से इन्हें पूरा करने के लिए भी प्रदेश को प्रर्याप्त समय मिल गया है। लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त सचिव सुरजीत राठौर का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तीसरे चरण के चल रहे कार्यो को पूरा करने की समयावधि को 31 मार्च, 2028 तक बढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply