Spread the love

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के शोघी का दौरा किया है। इस दौरान शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य ने सीएम जयराम ठाकुर का स्वागत किया। अपने इस दौरे में जयराम ठाकुर ने शोघी में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी और पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तारादेवी का विधिवत उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के बाद विक्रमादित्य ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने लिखा कि…

“मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का अपने निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण में स्वागत किया, लोकतंत्र में देश प्रदेश और क्षेत्र का विकास सर्वश्रेष्ठ है और हम अपनी जनता के विकास के लिए मुख्यमंत्री जी का स्वागत और जनता के मसले उनके समक्ष रखते रहेंगे। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी और PWD रेस्ट हाउस तारादेवी जो स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह जी की सौग़ात इस क्षेत्र के लिए थी आज उसका विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया इसके लिए हमने उनका धन्यवाद किया।”

– विक्रमादित्य सिंह, विधायक, शिमला ग्रामीण

By admin

Leave a Reply