दिल्ली: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच को सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया है. इस मामले पर हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार ने मामले में काफी देरी कर दी.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से मांग कर रही थी कि सरकार जल्द से जल्द मामले को सीबीआई के सुपुर्द करें. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिस पुलिस की आंखों के नीचे पेपर लीक हुए. ऐसे में आखिर वो कैसे मामले की जांच कर सकती है.
साथ ही सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार से मांग की है कि 3 महीने के अंदर इस मामले की जांच पूरी की जाए और आगामी विधानसभा सत्र में सरकार जांच के तथ्यों को सदन के पटल पर रखे.