Spread the love

ब्यूरो: सुप्रीम कोर्ट ने 34 साल पुराने एक मामले में कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है. साल 1987 का ये मामला बताया जा रहा है जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिद्धू के लिए सजा का ऐलान किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा के अलावा नवजोत सिद्धू पर जुर्माना भी लगाया है. रोडरेज से जुड़ा ये मामला बताया जा रहा है जिस पर पीड़ित परिवार ने सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका लगाई थी. इसी पर सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला दिया है.


सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब पंजाब पुलिस तुरंत नवजोत सिद्धू को हिरासत में लेगी. इससे पहले कोर्ट ने उस मामले में सिद्धू पर सिर्फ 1 हजार रुपये का जुर्माना ही लगाया था लेकिन अब 1 साल की सजा भी सुनाई गई है.

By admin

Leave a Reply