Spread the love

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने 6 जिला प्रवक्ता, तीन अनुशासन समिति के सदस्य और एक लीगल-ह्यूमन राइट्स कमीशन के कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की है।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सगंठन रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। जिला प्रवक्ताओं में रोहित वत्स धामी को कुल्लू, जगदीश हांडा को चम्बा, प्रशांत ठाकुर को सिरमौर, अविनाश कपिला को ऊना, दीपक शर्मा को हमीरपुर और कुंगा बोध को लाहौल स्पीति का पार्टी प्रवक्ता बनाया गया है।

अनुशासन समिति में पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, विधायक नंद लाल और संजय अवस्थी को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त अधिवक्ता प्रणय प्रताप सिंह को प्रदेश लीगल व ह्यूमन राइट्स कमीशन का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।

By admin

Leave a Reply