Spread the love

कांगड़ा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांगड़ा के नगरोटा बगवां का दौरा किया है। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति की संस्कृति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से बदलाव आया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जातिवाद, संप्रदायवाद, इलाकावाद, भाई-भतीजवाद की बात करते हैं। पीएम मोदी ने परिवारवाद, संप्रदायवाद, इलाकावाद को सीधी टक्कर देकर विकासवाद किया है। ये है राजनीति का अंतर। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने 130 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाकर स्वास्थ्य कवच दिया। आज सभी इस जनसभा में बिना मास्क के बैठे हैं तो यह सब वैक्सीन की वजह से संभव हुआ है। मालदीव, भूटान, श्रीलंका, मलेशिया, अफगानिस्तान को भी वैक्सीन दी। वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाने में हिमाचल देशभर में पहले स्थान पर रहा।

जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल के डॉक्टरों, हेल्थ वर्करों को सलाम और बधाई। यूक्रेन से 436 बच्चे हिमाचल सकुशल लाए गए। हमारी सरकार जवाबदेह सरकार है, ये राष्ट्रवाद से ओतप्रोत सरकार है, ये विकासवाद से जुड़ी हुई सरकार है। इसलिए आपने हमारे नेताओं को देखा होगा कि वो बात करेंगे तो केवल विकास की बात करेंगे। ये प्रो एक्टिव, प्रो रिस्पॉन्सिबल सरकार है। भारत में वोट देने का ट्रेंड बदल गया है। विपक्ष के नेता इसे समझ लें तो उनके लिए अच्छा रहेगा।

नड्डा ने कहा कि यूपी में 37 साल बाद सरकार रिपीट हुई है। यूपी में कांग्रेस की 387 सीटों पर जमानत जब्त हुई। 377 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त हुई। जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सरकार हमारी है, और अब आपके आशीर्वाद से हिमाचल की बारी है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने कोविड वैक्सीन पर सवाल उठाए, कहा कि यह मोदी वैक्सीन है, भाजपा वैक्सीन है। इसकी टेस्टिंग पूरी नहीं हुई है। आज सच सबके सामने है। पूरे देश को वैक्सीन लगाई। सवा चार का कार्यकाल बीत गया, लेकिन काम करने के लिए दो साल मिले। कांग्रेस के मित्र कहते थे कि भाजपा रिपीट नहीं करगी लेकिन अब रिवाज बदल गया। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार रिपीट हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में भी भाजपा सरकार रिपीट करेगी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी और संगठन महामंत्री पवन राणा भी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply