Spread the love

ब्यूरो: कांग्रेस ने इस साल होने वाले हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए हर जिले में सेक्रेटरी नियुक्त किए हैं. ये सदस्य हिमाचल प्रदेश के हर जिले से जुड़ी चुनावी तैयारियों पर नजर रखेंगे. खास बात यह है कि 12 सदस्यों में से एक तिहाई सदस्य प्रियंका गांधी की टीम से हैं. इस बार प्रियंका गांधी खास तौर पर इन चुनावों को लेकर फोकस कर रही हैं.

एक बार फिर पॉवर में आने के इस मिशन में प्रियंका किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं. यही कारण है कि वे पार्टी के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर कांग्रेस की पकड़ को मजबूत करने पर जोर दे रही हैं. प्रियंका गांधी की निगरानी में 12 नेशनल सेक्रेटरी अपॉइंट किए गए हैं. ये सभी इलेक्शन से पहले हर जिले में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने का काम करेंगे. कांग्रेस की ओर से शनिवार को इस सिलसिले में निर्णय लिया गया.

इस लिस्ट में दीपिका पांडे, चंदन यादव, राजेश तिवारी, रोहित चौधरी, धीरज गुर्जर, प्रदीम नारवल, विकास उपाध्याय, विजय सिंगला और चेतन चौहान शामिल हैं. ये लोग इस सप्ताह से अपना काम शुरू कर देंगे. इन सभी को राजस्थान में हुए चिंतन शिविर के बाद से टास्क दे दिए गए हैं.

आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इन सभी को हिमचाल चुनाव को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं. इन्हें जमीनी और बूथ स्तर पर काम करने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही जून में शिमला में एक मीटिंग का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया है.

By admin

Leave a Reply