शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वंदेमातरम को लेकर चल रही सियासी तकरार रविवार को विधानसभा परिसर से निकलकर शिमला रिज तक पहुंच गई। अवकाश के दिन भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में रिज मैदान का रुख किया। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भाजपा विधायकों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गायन किया।सामूहिक गायन के बाद भाजपा विधायक प्रतिमा के सामने बैठ गए और करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया। इस दौरान पार्टी नेताओं और विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रगीत के कथित अपमान का मुद्दा उठाया।
विधानसभा में भी जारी है राजनीतिक टकराव
वंदेमातरम को लेकर विधानसभा के भीतर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। भाजपा कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगा रही है। वहीं, कांग्रेस की ओर से भाजपा पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि शुक्रवार को राष्ट्रगान समाप्त होने से पहले भाजपा के कुछ विधायक हाथ उठा चुके थे। कांग्रेस ने इसे राष्ट्रगान के सम्मान से जोड़ते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। इस मुद्दे को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और राजनीतिक विवाद अब विधानसभा से बाहर भी दिखाई देने लगा है।