Spread the love

शिमला: पिछड़े व दलितों की शिक्षा समानता व उन्नति के प्रति बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा किए गए संघर्ष के लिए देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। यह विचार आज शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अम्बेडकर सोसायटी शिमला तथा वाल्मीकि सभा कृष्णा नगर द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर शिमला के कृष्णा नगर में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को बनाने में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का योगदान रहा है और उनके बनाए संविधान से भारत के लोगों का विश्व मानचित्र में मान-सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश में ऊंच-नीच के बंधनों को तोड़कर सभी वर्गों को साथ लेकर सबका उत्थान किया तथा नारी को समाज में उच्च सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों के प्रति आज राष्ट्र कृत्ज्ञ है। हम सब उनके बताए रास्तों में चलने का संकल्प लें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि है।  
उन्होंने कहा कि कृष्णा नगर वासियों को उनके ढारे तथा मकान का हक दिलवाने की वचनबद्धता को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में इस कानून को पारित किया गया, जिसके तहत जिनके द्वारा 2 बिश्वे में ढारे तथा मकान है उन्हें नियमित करने का कानून प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में पारित किया गया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीब व असहाय लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की गई है ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 60 यूनिट तक बिजली मुफ्त तथा मीटर का शुल्क भी लोगों से नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोगों को अपने भवन में बिजली मीटर लगवाने के लिए नगर निगम विभाग में जाकर एनओसी लेना पड़ता था परन्तु प्रदेश सरकार ने विभाग को आदेश दिए है कि बिना एनओसी के समयावधि में मकान मालिकों के मीटर लगाएं। इस दौरान पार्षद कृष्णा नगर बिट्टू पाना ने सुरेश भारद्वाज जी का स्वागत किया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री का दो बिश्वें जमीन दिलवाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिमला मण्डल अनुसूचित जाति अध्यक्ष व पार्षद खलीनी पूर्ण मल ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के समाज के प्रति किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान वाल्मीकि सभा के महासचिव जोगेन्द्र सिंह ने सुरेश भारद्वाज का धन्यवाद किया।

By admin

Leave a Reply