Spread the love

स्पीति: लाहौल स्पीति जिला के कोकसर में एक पर्यटक की हिमस्खलन में फिसलने की सूचना प्राप्त हुई है। पर्यटक को रेस्क्यू करने का कार्य प्रशासन ने सूचना मिलते ही शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चेक पोस्ट सिस्सू के पास पांच बजे शाम को सूचना दी गई कि जयपुर की रहने वाली 24 वर्षीय आकांक्षा कोकसर में प्राकृतिक झरने के साथ लगते हिमस्खलन क्षेत्र में पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिर है और बर्फ के नीचे दब गई है।

प्रशासन ने सूचना मिलते ही आईटीबीपी कारगा, पुलिस, अग्निशमन, स्थानिय लोगों की टीम बनाकर रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है। रेस्क्यू कार्य को अंजाम देना भी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि हिमस्खलन प्रॉन एरिया है। वहीं जिलाधीश नीरज कुमार ने बताया कि प्रशासन के पास जैसे ही सूचना प्राप्त हुई रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने जगह जगह लोगों को ऐसे हिमस्खलन प्रॉन एरिया में न जाने से सबंधित है। अभी मनाली लेह मार्ग भी बहाल नहीं हो पाया क्योंकि अभी तक इसमें आर्मी और बीआरओ की ओर से अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं है।

मौसम बदलाव के कारण बर्फीले क्षेत्र में आजकल फिसलन बनी हुई है और हिमस्खलन के मामले बढ़ते जा रहे है। मनाली लेह मार्ग तभी खोला जाएगा जब सारी प्रक्रियाएं पूरी होंगी। प्रशासन ने लोगों व पर्यटकों से अपील की है कि हिमस्खलन प्रॉन एरिया में न जाएं। प्रशासन के दिए दिशा निर्देशों का अनुपालन करें।

By admin

Leave a Reply