Spread the love

शिमला/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बीते 10 दिनों में सामान्य से 142 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 1 से 10 अप्रैल तक 22.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है, जबकि वास्तव में 55.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर जिले में सामान्य से 910, चंबा 99, हमीरपुर 337, कांगड़ा 285, किन्नौर 3, कुल्लू 87, लाहौल-स्पीति 24, मंडी 387, शिमला 383, सिरमौर 536, सोलन 625 व ऊना जिले में 383 फीसदी अधिक बारिश हुई है। वहीं आने वाले दिनों में भी कुछ एक क्षेत्रों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अनुसार 11, 12, 15 और 16 अप्रैल को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।

वहीं सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश में अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 4-7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य में आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके बाद अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री बढ़ेगा। राज्य में 11 अप्रैल को पांच जिलों, शिमला,चंबा, कुल्लू, मंडी कांगडा में 30 से 40 किलोमीटर तेज हवाओं के चलने व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8, सुंदरनगर 7.6, भुंतर 6.4, कल्पा 0.2, धर्मशाला 7.7, ऊना 10.5, नाहन 10.1, केलांग -1.0, पालमपुर 6.5, सोलन 6.8, मनाली 2.9, कांगड़ा 8.2, मंडी 10.3, बिलासपुर 10.0, डलहौजी 6.6, जुब्बड़हट्टी 9.0, कुफरी 1.0, कुकुमसेरी 1.3, भरमौर 2.0, सेऊबाग 4.4, बरठीं 7.9, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 5.7, देहरा गोपीपुर 15.0 व ताबो में 0.1 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply