शिमला। हिमाचल प्रदेश में अंग्रेजी शराब के दाम 100 रुपये तक बढ़ गए हैं। साल 2026-27 के लिए कर एवं आबकारी विभाग ने शराब के नए दाम जारी कर दिए हैं। रेगुलर ब्रांड के दाम में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। इनके दाम औसतन 10 से 30 रुपये तक ही बढ़े हैं।शराब ठेकों की ऑनलाइन नीलामी बीते साल के बेस प्राइज से 10 फीसदी की बढ़ोतरी पर की गई है। सरकार ने साल 2026-27 में भी एमआरपी के तहत ही ठेके नीलाम किए हैं। साल 2025-26 में सरकार ने यू टर्न लेते हुए एमएसपी को समाप्त कर एमआरपी की व्यवस्था फिर शुरू की थी।