शिमला/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ चुका है। कई क्षेत्रों में लू के बीच सोमवार को ऊना में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन इसी बीच मंगलवार को ठंडी हवाएं चल रही हैं। बात करें राजधानी शिमला की तो सुबह ही तूफान से तापमान में गिरावट आई है। इस बीच किसानों की और बागवानों की दोनों की चिंता बढ़ गई है। किसान फसल को लेकर टेंशन में हैं तो बागवान ओलावृष्टि को लेकर।
वहीं, माैसम विभाग ने प्रदेश के कई भागों में अगले छह दिन बारिश की संभावना जताई है। चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 व 29 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी एवं शिमला जिले में ओलावृष्टि व अंधड़ (हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।