शिमला/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर करवट बदलने वाला है। माैसम विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली रही। इससे तापमान में भी इजाफा हुआ है। सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू में पारा 30 डिग्री पार हो गया है। प्रदेश के मैदानी जिलों में मौसम अब गर्म हो गया है।
जानें 21 अप्रैल तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 और 18 अप्रैल को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं 17 और 19 अप्रैल को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 17 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिले में अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। उधर, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान लगभग 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरेगा।
कहां कितना न्यूनतम तापमान