शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा फेरबदल करते हुए 54 राज्य पुलिस सेवा (एचपीएस) अधिकारियों का तबादला किया है। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक शिव कुमार को शिमला में सुरक्षा एवं खुफिया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। भूपिंदर सिंह नेगी को अब प्रथम सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा के कमांडेंट होंगे। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह को कुल्लू भेजा गया है। सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार को पुलिस मुख्यालय शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अवकाश आरक्षित) के पद पर तैनात किया गया है। ऊना में अवकाश आरक्षित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरिंद्र कुमार को कुल्लू में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। । शिव राम चौधरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चौथी आईआरबीएन जंगलबेरी के पद पर नियुक्त किया गया है।
यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट
अमर सिंह को डीएसपी (क्राइम)सीआईडी पद पर नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार-2 को डीएसपी (मुख्यालय) कुल्लू, डॉ. प्रतिभा चौहान डीएसपी (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय शिमला, संजय शर्मा एसडीपीओ ज्वालामुखी, ज़िला कांगड़ा के पद पर नियुक्त किया गया है। वे अगले आदेश तक एसडीपीओ देहरा के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। इसी तरह अनिल कुमार-4 को डीएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस जिला बद्दी, रमाकांत ठाकुर एसडीपीओ श्री नैना देवी जी, अजय ठाकुर डीएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला, शेर सिंह एसडीपीओ डाडासीबा, विक्रम चौहान डीएसपी (मुख्यालय) शिमला, सिद्धार्थ शर्मा डीएसपी (मुख्यालय) सिरमौर, वरुण पटियाल एसडीपीओ भावानगर, राज कुमार डीएसपी (मुख्यालय) हमीरपुर, मंगत राम एसडीपीओ संगड़ाह, गौरी दत्त एसडीपीओ ठियोग, अजय कुमार भारद्वाज को डीएसपी (मुख्यालय) सोलन लगाया है।