सोलन।बस्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी सोलन द्वारा समाज सेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 24 जुलाई 2026 को राजकीय उच्च पाठशाला धरजा एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला धरजा में एक विशेष राहत व सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत दोनों विद्यालयों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल की कॉपियां, पेन-पेंसिल सेट, जूते, गर्म स्वेटर तथा मिठाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम का आयोजन बेहद सुखद, अनुशासित और आनंदमयी वातावरण में संपन्न हुआ। सहायता सामग्री पाकर स्कूली बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। सोसाइटी के पदाधिकारियों की रही विशेष मौजूदगी
इस अवसर पर स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य संस्थापक सदस्य व संरक्षक डॉ. एम. आर. लांबा, प्रधान अशोक ग्रोवर, महासचिव आर. पी. राणा, कोषाध्यक्ष शिव कुमार चावला, उप-प्रधान श्रीमती संतोष भल्ला तथा उप-सचिव बलवंत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्कूल प्रशासन का मिला भरपूर सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय उच्च पाठशाला धरजा की मुख्याध्यापिका श्रीमती गुरप्रीत कौर तथा उनके सहयोगी शिक्षकों—श्री रमेश शर्मा, श्री एस. एन. शर्मा, श्रीमती पूजा व श्रीमती शर्मिला का सराहनीय योगदान रहा। इसके साथ ही प्राथमिक स्कूल धरजा के मुख्य अध्यापक श्री सुनील, शिक्षिका श्रीमती रजनी एवं अन्य समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया।
भविष्य में भी जारी रहेंगे ऐसे प्रयास:
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी आगे भी इस प्रकार के सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्य जारी रखेगी और भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।