मंडी। शहर में लेदर पर्स की और गिफ्ट आइट्म की दुकान में आग लग गई। इस अग्रिकांड में दुकान के ऊपर घर भी चपेट में आया है और पड़ोसी के घर को भी नुकसान पहुंचा है। मंडी नगर निगम के वार्ड 12 भगवान मोहल्ला में मंगलवार सुबह यह घटना पेश आई है। लेदर पर्स और गिफ्ट आइटम की एक दुकान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपर बने रिहायशी मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए छत की ओर भागना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद के प्रयास किए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गलियों में अवैध पार्किंग के कारण मौके पर फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पंहुच पाई। मकान मालिक गोपाल का कहना है कि आग के कारण उनके घर को भी नुकसान पंहुचा है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निकांड से पीडि़त का 25 से 30 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकान के मालिक हरीश शर्मा हादसे के समय राज्य से बाहर थे। शहरी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
दमकल कर्मचारियों ने लपटों पर पाया काबू
जिला कुल्लू के बगीचा क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान होने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया बताया जा रहा है कि मकान पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर का है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कुल्लू से अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विभाग की मुस्तैदी के कारण आग को साथ लगते अन्य मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जानी नुकसान जनहानि नहीं हुई है।