Spread the love

धर्मशाला। हिमाचल में आए भूकंप के झटकों से हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में दहशत फैल गई। कांगड़ा, मंडी, सोलन, चंबा, हमीरपुर समेत अन्य क्षेत्रों में लोगों ने तेज कंपन महसूस किए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रात्रि 10:04 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर पांच दर्ज की गई है तथा इसका केंद्र चंबा-धर्मशाला के सेंटर में आसपास बताया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन-5 में आता है। प्रदेश में समय-समय पर हल्के झटके महसूस होते रहते हैं, लेकिन शुक्रवार को आए झटकों की तीव्रता अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण लोग घबराकर घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। कई स्थानों पर कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा। भूकंप के झटकों ने लोगों को 1905 के कांगड़ा भूकंप की याद भी दिला दी। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

By admin

Leave a Reply