शिमला | हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अप्रैल-2025 में करवाई बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 97.56 फीसदी रहा है। खास बात यह है कि इसमें बेटियों की बल्ले-बल्ले हुई है। टॉप टेन में सभी बेटियां हैं। विवि ने मेरिट कुल 2,538 विद्यार्थियों में से 2,324 ने परीक्षा पास की है। बीकॉम अंतिम वर्ष की विवि की ओर से जारी मेरिट में संजौली कॉलेज की छात्रा अंकिता ने सर्वाधिक 8.64 सीजीपीए लेकर टॉप किया है।डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक ऊना की सिमरन 8.62 सीजीपीए के साथ दूसरे और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली की शिवांगी सलाथिया ने 8.56 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान पाया है। सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज नादौन हमीरपुर की छात्रा पायल शर्मा और डिग्री कॉलेज नालागढ़ सोलन की मीनाक्षी ने 8.54 सीजीपीए प्राप्त कर चौथा।
संजौली कॉलेज की शगुन चंदेल और इसी कॉलेज की शगुन सिंह ने 8.45 सीजीपीए के साथ पांचवां, डीएवी सेंटेनरी कॉलेज कोटखाई शिमला की मालविका सूद ने 8.42 सीजीपीए के साथ छठा, वीरभद्र सिंह राजकीय कॉलेज सीमा शिमला की दीक्षिता, टीजेसीएम कॉलेज सुजानपुर टिहरा हमीरपुर की सानवी जैन, बीकेडी महिला डिग्री कॉलेज पावंटा साहिब सिरमौर की रंजना कौंडल और इसी कॉलेज की अनुपमा ने 8.38 सीजीपीए के साथ मेरिट में सातवां स्थान पाया। दौलतपुर चौक ऊना की काजल 8.36 सीजीपीए के साथ आठवां, आरकेएमवी शिमला की स्मृति ने 8.33 सीजीपीए के साथ नौंवा और संजौली डिग्री कॉलेज की मुस्कान ने 8.31 सीजीपीए के साथ मेरिट में दसवां स्थान पाया।