Spread the love

शिमला। निगम के परिचालक के साथ मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में हुई मारपीट के विरोध में राजधानी शिमला में कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को पुराने बस अड्डे पर ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक संबंधित रूट पर बस सेवाएं बंद रहेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

बस को रास्ते में खड़ी एक स्कूटी के कारण आगे बढऩे में दिक्कत हो रही थी। कंडक्टर ने स्कूटी हटाने का अनुरोध किया, लेकिन इस बात पर आरोपी भडक़ गया और विवाद बढ़ गया। बाद में जिम से बुलाए गए युवकों ने मिलकर कंडक्टर को बुरी तरह पीटा गया। कर्मचारियों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तुरंत मामला दर्ज किया जाए ।

Leave a Reply