Spread the love

कुल्लू | जिला कुल्लू की बंजार घाटी का एक युवक शादी और विश्वास के नाम पर ठगी का शिकार हो गया। चौथी शादी कर दुल्हन बनकर आई महिला ने विवाह करने के चंद महीने बाद पति को बड़ा बिजनेसमैन बनाने के सपने दिखाकर 18 बिस्वा पुश्तैनी जमीन बेचकर करीब अढ़ाई लाख रुपए अपने अकाउंट में डलवाकर हड़प लिए। महिला 20 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के गहने लेकर भाग गई।

पतलीकूहल पुलिस ने कथित आरोपी दुल्हन को पकड़ लिया है, उसे थाने में लाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंजार क्षेत्र के बलौन गांव निवासी ज्ञान चंद ने बताया कि 2024 में बालीचौकी क्षेत्र की एक महिला से शादी कर ली। शादी महिला के भाई की सिफारिश पर हुई थी। कुछ समय बाद पत्नी ने 18 बिस्वा जमीन बिकवाने के लिए उकसाया। जमीन बिक गई, तो 2.50 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। मामले की जांच चल रही है।

By admin

Leave a Reply