Spread the love

बरमाणा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बिलासपुर के बरमाणा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में जो अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं, उन पर विस्तार से चर्चा की गई। जयराम ठाकुर ने देश की पिछले 12 वर्षों की विकास यात्रा की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि इन वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और भारत ‘फ्रैजाइल फाइव’ से निकलकर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था बना है। रक्षा उत्पादन में करीब चार गुना, खादी एवं ग्रामोद्योग में करीब पांच गुना, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में करीब सात गुना, आधुनिक रेलवे कोचों के उत्पादन में 21 गुना और मोबाइल फोन उत्पादन में 35 गुना वृद्धि हुई है।

इंटरनेट यूजर्स की संख्या करीब चार गुना, पेटेंट मिलने की संख्या चार गुना और डिजिटल लेन-देन में 100 गुना वृद्धि हुई है। इसी अवधि में हर घर नल से जल पहुंचाने की गति पहले की तुलना में 15 गुना, गैस कनेक्शन देने की गति छह गुनाए गरीबों के लिए शौचालय निर्माण की गति चार गुना और गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की गति तीन गुना हुई है। सरकार ने हजारों अनुपालनों को समाप्त किया और सैकड़ों पुराने कानूनों को खत्म कर शासन को सरल बनाया है। आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ मेट्रो नेटवर्क और सार्वजनिक परिवहन को भी व्यापक बनाया गया है। सडक़, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार ने देश के विकास को नई गति देने के साथ रोजगार के नए द्वार खोले हैं। इस अवसर पर प्रदेश बिलासपुर प्रभारी रश्मिधर सूद, कृष्ण लाल चंदेल, विधायक रणधीर शर्मा, जेआर कटवाल, त्रिलोक जम्वाल,, लेखराम, राजेंद्र गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply