Spread the love

मंडी। मंडी के हैड पोस्ट ऑफिस में गबन होने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक महिला कर्मचारी को नामजद करते हुए सस्पेंड कर दिया है। मंडी हैड पोस्ट आफिस का प्रशासनिक अमला फिलहाल यह नहीं बता रहा है कि गबन कितना हुआ है? लेकिन इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन करते हुए सस्पेंड कर्मचारी का हैड आफिस सुंदरनगर फिक्स किया गया है। मंडी हैड पोस्ट आफिस में वितीय अनिमितताओं का मामला सामने आने के बाद इसकी जांच के लिए कुल्लू में तैनात एक निरीक्षक संजय भारद्वाज को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि गबन किस फंड में हुआ है इसको लेकर पोस्ट आफिस के आलाधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। इसमें सस्पेंड महिला कर्मचारी की पहचान उजागर कर दी गई है।

बताया यह भी जा रहा है कि इस मामले की सुगबुहाट होते ही पोस्ट ऑफिस ने अपने स्तर पर जांच करने के बाद सीधे महिला कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया, ताकि सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो सके। मंडी हैड पोस्ट ऑफिस में सामने आए इस मामले के बाद जांच कमेटी में मुख्य डाकघर के अतिरिक्त अधीक्षक सहित दो निरीक्षक तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि एक मामले में उपभोक्ता ने ही शिकायत की थी और उसकी छानबीन के चलते ही गबन की वित्तीय आशंका के बीच क्लर्क के पद पर तैनात महिला कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। मंडी हैड पोस्ट आफिस में तैनात अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि एक शिकायत की छानबीन में वितीय अनियमितताएं पाए जाने के बाद महिला कर्मचारी को सस्पेंड किया है। मामले की जांच चल रही है और अभी तक कितने पैसे का गबन हुआ है इसका खुलासा नहीं किया जा रहा है। हैड पोस्ट आफिस के अतिरिक्त अधीक्षक जांच कमेटी को लीड कर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply