Spread the love

धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के चुनावों में इस बार मुकाबला राजनीतिक दलों के बीच नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्तों के बीच भी दिलचस्प हो गया है। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-7 सचिवालय में इस बार देवरानी और जेठानी चुनावी मैदान में उतरकर आमने-सामने आ गई हैं। कांग्रेस ने सचिवालय वार्ड से शिवानी भारद्वाज को बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने उनके ही परिवार से आशु को टिकट थमाकर अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

मामा और बुआ की बहुएं होते हुए रिश्ते में ये दोनों महिला प्रत्याशी आपस में जेठानी-देवरानी हैं। एक ही वार्ड से लड़ रहीं इन दोनों प्रत्याशियों को लेकर वार्ड के मतदाताओं के सामने भी दिलचस्प स्थिति बन गई है कि वे परिवार के किस सदस्य को समर्थन दें। यह मुकाबला न सिर्फ इस वार्ड, बल्कि पूरे नगर निगम चुनाव में चर्चा का विषय बना है। अब यह देखना रोचक होगा कि चुनावों में वार्ड के लोग किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनते हैं।

By admin

Leave a Reply